दो दिन शेष अब तक मैदान में नहीं आए प्रत्याशी
प्रयागराज, अप्रैल 14 -- अलोपीबाग पार्षद के उपचुनाव के लिए अब आवेदन जमा करने के लिए दो दिन शेष बचे हैं। गुरुवार शाम तीन बजे के बाद आवेदन नहीं जमा हो सकेंगे और अब तक एक भी फॉर्म नहीं जमा हुआ है। मंगलवार को अवकाश का दिन होने के बाद भी दो लोगों ने फॉर्म लिया है। मंगलवार को फॉर्म लेने वालों में दीप प्रकाश सोनकर, रतन प्रकाश खरे शामिल रहे। सहायक निर्वाचन अधिकारी एसपी बरनवाल ने बताया कि अब तक कोई भी फॉर्म जमा नहीं हुआ है। 16 अप्रैल को नामांकन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.