मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। निजी स्कूलों में आरटीई के तहत बच्चों के नामांकन को लेकर निर्धारित तिथि में अब महज दो दिन बाकी है। जिले में 80 फीसदी बच्चों का नामांकन अभी होना है।आरटीई नामांकन में स्कूल आवंटित होने के बाद भी सुस्ती है। विभाग की ओर से ज्ञानदीप पोर्टल पर अभिभावकों से आवेदन लिया गया था। इसके बाद बीईओ से सत्यापन कराया गया। रैंडमली बच्चों को स्कूल आवंटित किया गया। आवंटित स्कूल में 10 मार्च तक नामांकन का आदेश दिया गया था। जिले में कुल 2459 बच्चों को स्कूल आवंटित किया गया। इन स्कूलों में कक्षा एक में बच्चों का नामांकन होना है। 2459 में अब तक 507 का ही नामांकन हो पाया है। इसे लेकर डीपीओ सर्वशिक्षा अभियान सुजीत कुमार दास ने संबंधित निजी स्कूलों को निर्देश दिया है। विभागीय स्तर पर इसकी समीक्षा की जा रही है। जिन ...