रामपुर, जून 2 -- रामपुर। जनपद में बारिश और तेज हवा के बाद मौसम ने मंगलवार को एक बार फिर करवट ली है। आसमान से बादल छंटने के साथ ही मंगलवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को रामपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इसके मुकाबले मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस प्रकार अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। दोपहर में धूप तेज होने से गर्मी का असर दिखाई दिया। सड़कों और शहर के मुख्य बाजारो में भी सन्नाटा रहा। आवश्यक काम से ही लोग सड़को पर निकलते दिखाई दिए। वहीं महिलाएं हाथ में पानी की बोतल और छाता लेकर सड़कों पर निकलती दिखाई दी। दो दिन बरसात होने से जहां गर्मी से थोड़ी राहत मिल गई थी। वहीं मंगलवार को सूरज ने...