दो दिन मेहरबान रहेगा मानसून, हल्की बारिश की बनी है संभावना
कटिहार, जुलाई 23 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। पिछले कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। आसमान में लगातार बादलों की आवाजाही और बीच-बीच में हो रही वर्षा से उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। सुबह-शाम ठंडी हवा चलने से मौसम सुहावना बना हुआ है, जबकि रात में हल्की ठंडक भी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार जिले में अगले दो दिनों तक बादलों का डेरा रहेगा और अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर सामान्य से अधिक वर्षा भी दर्ज की जा सकती है। गुरुवार शाम तक जिले में 80 से 90 प्रतिशत तक वर्षा की संभावना बनी रही। देर शाम और रात के दौरान अलग-अलग समय पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है。 यह भी पढ़ें- Bihar Weather: बिहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.