सोनभद्र, सितम्बर 7 -- सोनभद्र, संवाददाता। न्यायालय से जारी वारंटों के शत-प्रतिशत अनुपालन और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जनपद पुलिस ने दो दिवसीय विशेष अभियान चलाकर 95 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में छह और सात सितंबर को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान में 90 वारंटी और पांच वांछित अभियुक्त पकड़े गए। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न मामलों में न्यायालय से वारंट जारी थे। वहीं पांच अभियुक्त अलग-अलग मुकदमों में वांछित चल रहे थे। सभी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। थाना-वार कार्रवाई में रॉबर्ट्सगंज से 16, चोपन से 10, करमा से आठ, घोरावल से पांच, शाहगंज से पांच, पन्नूगंज से एक, रायपुर से दो, ओबरा से चार, कोन से पांच,...