चंदौली, मई 10 -- चंदौली, संवाददाता। एसपी आकाश पटेल के निर्देश पर जिले की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़, सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में शनिवार को यातायात पुलिस ने चंधासी कोयला मंडी एवं जिले के अन्य प्रमुख मार्गों पर अवैध पार्किंग और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की। इसमें कुल 168 वाहनों का चालान कर 5 लाख 34 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।यातायात पुलिस टीम की ओर से बीते दो दिनों से चलाए जा रहे अभियान में कुल 343 वाहनों के विरुद्ध 8 लाख 83 हजार 500 का जुर्माना लगाया गया है। इसमें सड़कों पर आवागमन बाधित करने वाले और नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 189 वाहनों का चालान कर 4,72,500 रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं चंधासी कोयला मंडी एवं अन्य क्षेत्र में अवैध रूप से पार्क किए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.