चित्रकूट, मार्च 20 -- चित्रकूट। संवाददाता माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सीआईसी में बुधवार से चल रहा है। डीआईओएस रविशंकर ने बताया कि दो दिन में करीब 15 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। इनमें हाईस्कूल 7099 व इंटर की 7625 उत्तर पुस्तिकाएं शामिल हैं। उप नियंत्रक डा रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि मूल्यांकन में 235 हाईस्कूल व 217 परीक्षक इंटर में लगाए गए हैं। हाईस्कूल में 34 व इंटर में 22 टोली बनाई गई है। प्रत्येक टोली में उप प्रधान परीक्षक के साथ आधा दर्जन परीक्षक कापियों का मूल्यांकन कर रहे हैं। जांची गई उत्तर पुस्तिकाओं का अंकेक्षण भी रोजाना कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...