दो दिन में 14 हजार कनेक्शन कटे, बिजलीघरों पर नोकझोंक
अलीगढ़, मार्च 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। विद्युत विभाग द्वारा चलाए जा रहे बकाया वसूली अभियान ने अब रफ्तार पकड़ ली है। पिछले दो दिनों में 14,643 कनेक्शन काटे गए। विभाग की सख्ती के बाद 13,518 उपभोक्ताओं ने बकाया जमा कराते हुए दोबारा रिचार्ज कराया, जिससे लगभग 3.34 करोड़ रुपये की वसूली हुई। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक प्रीपेड बैलेंस का कुल बकाया 2.32 करोड़ रुपये से अधिक रहा, जिसे वसूलने के लिए टीमें लगातार अभियान चला रही हैं। खासकर शहरी और अर्धशहरी इलाकों में बड़े बकायेदारों पर विशेष फोकस रखा गया है। हालांकि, कनेक्शन काटने की कार्रवाई के दौरान कई बिजलीघरों पर उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच नोकझोंक की स्थिति भी बनी। कुछ स्थानों पर उपभोक्ताओं ने बिलिंग और बकाया राशि को लेकर आपत्ति जताई, जबकि विभागीय टीमों ने नियमानुसार कार्रवाई की बात कही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.