सीतापुर, मई 5 -- सीतापुर, संवाददाता। डीएम डॉ. राजागणपति आर ने मंगलवार को अस्थाई गौशाला स्थल सरैंयासानी ब्लॉक खैराबाद का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान डीएम ने गौशाला में जल निकासी एवं अत्यन्त कीचड़ होने पर सचिव को कड़ी फटकार लगाई और सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश दिये। किसी भी पशुओं की टैगिंग न होने पर पैरावेट गंगाराम को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। इसक साथ ही उन्होंने कहा कि यदि दो दिन में व्यवस्थाएं न सुधरें तो सचिव को निललम्बित किया जाए। डीएम ने पशुओं को दिये जाने वाले पानी की जानकारी लेते हुये भूसा भण्डारण कक्ष एवं पशुओं को दिये जाने वाले हरे चारे की व्यवस्था की भी जानकारी ली। यह भी पढ़ें- सभी चौराहों पर कूलिंग पॉइंट बनवाएं और सौंदर्यीकरण कराएं: डीएम उन्होंने पशुओं के पंजीकरण, हरे चारे के रजिस्टर का अवलोकन करते हुये ...