दो दिन में यमुना दो मीटर बढ़ी, गंगा में भी उछाल
फतेहपुर, अगस्त 14 -- फतेहपुर। गंगा के बाद अब यमुना के जलस्तर में भी तेजी से उछाल आना शुरू हो गया है। बीते दो दिन में यमुना की जलधारा में करीब दो मीटर का उछाल आने के चलते तराई वाले क्षेत्र के ग्रामीण बाढ़ की आशंका से घिरने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिस तेजी से जलस्तर बढ़ रहा है उससे चंद दिन में ही यमुना चेतावनी बिंदु को पार कर सकती है। पूर्व में गंगा के जलस्तर में उछाल आने के कारण गंगा लगातार चेतावनी बिंदु के ऊपर बह रही है। शुक्रवार की शाम को भिटौरा में लिए गए गेज के अनुसार गंगा चेतावनी बिंदु 99.86 मीटर से 38 सेंमी ऊपर 100.24 मीटर पर बह रही है। जबकि बीते दिनों की अपेक्षा यमुना की जलधारा में भी एकाएक उछाल आना शुरू हो गया है। यमुना नदी के तेजी से बढ़ते जलस्तर को देखकर यमुना की तलहटी में सब्जी की फसल बोने वाले किसानों के माथे पर चिंता दिख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.