फरीदाबाद, अगस्त 28 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। गांधी नगर कॉलोनी के एक व्यक्ति से कैनरा बैंक खाते से बिना ओटीपी, पासवर्ड या बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा किए करीब 2 लाख रुपये निकाल लिए गए।गांधी नगर कॉलोनी निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 और 25 अगस्त को उसके बैंक खाते से उसकी अनुमति के बिना चार बार में रकम निकाली गई। 24 अगस्त को शाम 4:18 बजे 95 हजार रुपये और 4:20 बजे दो हजार रुपये निकाले गए। इसके अगले दिन 25 अगस्त को शाम 4:21 बजे 95 हजार रुपये और 4:22 बजे दो हजार रुपये की निकासी हुई। इस तरह कुल 1.94 लाख रुपये खाते से निकल गए।पीड़ित के अनुसार उसने न तो किसी को ओटीपी बताया और न ही पासवर्ड अथवा बैंकिंग संबंधी कोई जानकारी साझा की थी। उसे आशंका है कि किसी हानिकारक मोबाइल ऐप या किसी तीसरे पक्ष की सेंधमारी के जरिए खाते से रकम निकाली ...