मोतिहारी, मार्च 22 -- मोतिहारी, हिसं। ईरान इजरायल युद्ध से उपजे गैस संकट से उपभोक्ता भी चौकन्ने हो गये हैं। उपभोक्ताओं के अंदर यह भय है कहीं घरेलू गैस की किल्लत हो जाए तो खाना कैसे बनेगा। उपभोक्ताओं ने रसोई गैस के विकल्प को भी ढूंढ निकाला है। उपभोक्ता घरेलू गैस तो ले ही रहे हैं ,साथ ही दुकान से बिजली चालित इंडक्शन चूल्हा भी खरीदकर घर में रख ले रहे हैं।इससे बाजार में अचानक इंडक्शन चूल्हे की मांग बढ़ गयी है। जानपुल के पास एक मार्ट में इंडक्शन चूल्हे की मांग इतनी हो गयी कि एक दिन में 200 इंडक्शन चूल्हा बिक गया। प्रबंधक अभिषेक कुमार ने बताया कि इंडक्शन चूल्हे की मांग को देखते हुए नया ऑर्डर भी दिया गया है। उन्होंने बताया कि 1399 रुपये से 1699 रुपये के रेंज में पहले इंडक्शन चूल्हा उपलब्ध था। इसमें अलग अलग वाट के इंडक्शन चूल्हा शामिल है। स्टेशन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.