हरदोई, मई 2 -- हरदोई। जिले का मौसम शनिवार को सामान्य और सुहावना रहा। दिन में हल्की गर्मी महसूस की गई, लेकिन भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। दिनभर आसमान साफ रहा और धूप खिली रही। लेकिन तापमान नियंत्रित रहने के कारण लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। शाम के समय हल्की हवाएं चलने से मौसम और भी सुहावना हो गया। 1 मई से 2 मई के बीच मौसम के मिजाज में हल्का बदलाव देखने को मिला। दोनों दिनों के तापमान और आर्द्रता के आंकड़ों में अंतर दर्ज किया गया। जिससे दिन और रात के मौसम में बदलाव महसूस हुआ। 1 मई को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी पढ़ें- 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आयी आंधी, एक दिन में छह डिग्री लुढ़का पारा इस दिन सुबह की आर्द्रता 83 प्रतिशत दर्ज की गई, जिससे वातावरण में अधिक नमी और हल्की उमस...