रांची, जून 8 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया प्रखंड के ताम्बा पंचायत अंतर्गत हातनादा गांव में आंधी-तूफान के कारण जले ट्रांसफार्मर को मात्र दो दिनों के भीतर बदलकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया। सोमवार को जिला परिषद सदस्य सह झामुमो केंद्रीय सदस्य बिरेन कंडुलना एवं विधायक प्रतिनिधि सह झामुमो केंद्रीय सदस्य देवनाथ मघैया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर जल जाने से गांव में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर विधायक सुदीप गुड़िया के निर्देश पर बिजली विभाग के विधायक प्रतिनिधि देवनाथ मघैया ने पहल करते हुए विभाग से समन्वय स्थापित किया, जिसके बाद नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। मौके पर झामुमो बुद्धिजीवी मोर्चा अध्य...