बलिया, मार्च 27 -- बेल्थरारोड। तहसील क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में बंदरों (लंगूर) का उत्पात चरम पर पहुंच गया है। इनके उत्पात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चैनपुर गुलौरा, बिशनपुरा गांव में दो दिनों में आधा दर्जन लोगों पर हमला का गंभीर रूप से जख्मी कर दिए हैं। बिशनपुरा, चैनपुर गांव निवासी 40 वर्षीय विनोद यादव को बंदर ने शुक्रवार को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वहीं वभनियाव निवासी 28 वर्षीय प्रिंस यादव, मुरली मनोहर यादव को बंदरों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया है। हालत यह है कि बंदर बाइक, ट्रैक्टर, साइकिल सवार के ऊपर कूद कर धक्का दे देते हैं, जिससे बाइक चालक और साइकिल सवार लोग सड़क पर आने जाने से कतराने लगे हैं। पिछले दो माह में बंदरों ने दर्जनों लोगों को जख्मी कर दिया है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर के अधीक्षक राकेश कुमार के अनुसार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.