चित्रकूट, अप्रैल 30 -- चित्रकूट, संवाददाता। जिले में दो दिन बाद एक बार फिर से मौसम में बदलाव आया। आधी रात को मुख्यालय कर्वी समेत राजापुर इलाके में हल्की बारिश होने से तापमान में काफी गिरावट आई है। फलस्वरुप लोगों को गर्मी से मामूली राहत भी मिली है। मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही आकाशीय बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया था। दो दिन पहले आंधी के साथ जिले में हल्की बूंदाबांदी हुई थी। इसके बाद मौसम साफ हो गया था। बुधवार की आधी रात से मौसम में फिर बदलाव आया। मुख्यालय कर्वी समेत आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हुई। बारिश के पानी से सड़कों के गड्ढे भर गए। गुरुवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। लेकिन कुछ समय के लिए धूप निकली। दोपहर में एक बार फिर से हल्की बारिश हुई। तेज हवाएं भी चलती रही। इस तरह जिले में 16 मिमी बारिश रिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.