मेरठ, मई 8 -- जल्द ही प्रीपेड स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड में बदल जाएगा। माना जा रहा है कि दो दिन के भीतर यह प्रक्रिया हो जाएगी। इस लेकर उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के प्रबंध निदेशक नितीश कुमार ने आदेश जारी कर दिये। कहा कि आरडीएसएस योजना के तहत स्थापित सभी स्मार्ट मीटर जो प्रीपेड मोड में चल रहे है, उन्हें तत्काल पोस्टपेड मोड में परिवर्तित कर दें। कहा कि प्रीपेड से पोस्टपेड में परिवर्तन आरएमएस बैकएंड से यूपीपीसीएल मुख्यालय स्तर से संपादित किया जाएगा। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियों को भी आदेश मिल गए। अधीक्षण अभियंता शहर मोहम्मद अरशद ने एमडी यूपीपीसीएल नितीश कुमार की ओर से जारी किये आदेशों की पुष्टि की है।घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को यह मिलेगी राहत एमडी यूपीपीसीएल ने जारी किये निर्देशों में कहा कि घरेल...