प्रयागराज, अप्रैल 29 -- प्रयागराज। नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्रों के लंबित आवेदनों को अतिशीघ्र निस्तारित करना होगा। नगर आयुक्त साईं तेजा ने शहर के आठ जोन में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने वाले लिपिक और कंप्यूटर ऑपरेटरों के साथ बैठक में यह अल्टीमेटम दिया है। पार्षदों ने पिछले सप्ताह जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र समय से नहीं मिलने का मामला सदन में उठाया था। सदन ने सात दिन में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने का निर्णय ले लिया, लेकिन इसे अमल में लाने के लिए नगर आयुक्त ने गत दिवस बैठक की। बैठक में नगर आयुक्त ने हर जोन में लंबित जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र का ब्योरा मांगा। बड़ी संख्या में प्रमाणपत्र के मामले लंबित मिलने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। यह भी पढ़ें- नगर निगम के सभी 48 वार्डों में लगेंगे दो-दो नए सबमरसेबल पंप बैठक में लिपिक और कंप्यूटर ...