प्रयागराज, मार्च 7 -- हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सरायइनायत थाना क्षेत्र के कतवारूपुर गांव में एक ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दो सगे भाइयों की अचानक मौत होने से जहां परिवार में कोहराम मचा है, वही समूचे गांव में सन्नाटा पसरा है। होली के दिन बुधवार को एक भाई की हार्ट अटैक से तो वही दो दिन बाद शुक्रवार को सबसे छोटे भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र के लोग स्तब्ध हैं।उक्त गांव निवासी देव नारायण मौर्य के पांच बेटों में 53 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार मौर्य हाईकोर्ट लखनऊ बेंच में जज के स्टोनो थे। वह परिवार के साथ लखनऊ में ही रहते थे। होली के दिन राकेश के सीने में अचानक दर्द उठा और उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह खबर कतवारूपुर गांव पहुंची तो होली की खुशियां मातम में बदल गई। राकेश का शव लखनऊ से गांव लाया गया और लीलाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.