पीलीभीत, मार्च 2 -- पूरनपुर, संवाददाता। एमओआईसी ने दो अस्पतालों में छापमारी कर जांच पड़ताल की। संचालकों को दो दिन में दस्तावेज दिखाने के लिए नोटिस दिए गए हैं। दस्तावेज न दिखाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डा. मनीष राज शर्मा ने ब्लाक रोड पर यूनिटि अस्पताल में छापेमारी की। इस दौरान अस्पताल में डाक्टर मौजूद नहीं मिले। मौजूद स्टाफ से दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दिखा सके। नोटिस देकर संचालक से दो दिन में पंजीकरण आदि दस्तावेज दिखाने को कहा गया। इसके अलावा एमओआईसी ने बंडा रोड पर मौजूद लाइफलाइन पैथालौजी लैब का भी निरीक्षण किया। इस दौरान लैब संचालक को भी दस्तावेज दिखाने के लिए कहा। नोटिस जारी कर दस्तावेज दिखाने को कहा गया। एमओआईसी डा.मनीषराज शर्मा दो दिन में दस्तावेज न दिखाने पर कार्रवाई की चे...