जमशेदपुर, अप्रैल 3 -- जमशेदपुर। शहर में दो दिनों में तेजी से तापमान में वृद्धि हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का माने तो अगले कुछ दिनों में तापमान में और धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र उत्पन्न होने के कारण कुछ जगहों पर अगले एक सप्ताह में बारिश हो सकती है लेकिन कोल्हान क्षेत्र में धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होने अनुमान है। दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2.7 डिग्री की वृद्धि कर 24.7 डिग्री और अधिकतम तापमान में शुक्रवार को चार डिग्री बढ़कर 39.4 डिग्री हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...