इटावा औरैया, मई 26 -- बकेवर। किसान दो दिन में अपना ढेंचा का बीज ले लें, अन्यथा प्रतीक्षारत किसानों को वितरित कर दिया जाएगा। महेवा ब्लॉक के एडीओ कृषि हर्ष कुमार ने बताया कि किसानों ने खेतों में हरी खाद की बुबाई के लिए ढेंचा का बीज ऑनलाइन बुकिंग किया था। करीब 25 से 30 किसान बुकिंग के बाद भी अभी तक अपना ढेंचा का बीज लेने ब्लॉक नहीं पहुँचे है। एडीओ कृषि ने कहा वे किसान अपना ढेंचा का बीज दो दिन के अंदर ब्लॉक मुख्यालय आकर ले जाये। अन्यथा दो दिन बाद वह ढेंचा का बीच अन्य प्रतीक्षारत किसानों को वितरित कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- खरीफ सीजन के लिए बीज मिनीकिट का चयन, किसानों को भेजे गए संदेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...