दो दिन में जंगली हाथी ने दो महिलाओं की ले ली जान
लोहरदगा, मई 27 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा के सेरेंगहेतु पंचायत में हाथी का तांडव जारी है। जंगली हाथी ने एक और महिला को कुचलकर मार डाला। पिछले दो दिनों में दो महिलाओं को जंगली हाथी ने मार डाला है। महिला की मौत को वन विभाग और पुलिस प्रशासन ने संज्ञान में लेकर अग्रतर कारवाई आरम्भ कर दिया है। यह घटना लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के बरही केरा टोली स्थित सीठा पहाड़ के समीप मंगलवार को हाथी के कुचलने से घटना स्थल पर महिला की मौत हो गया है। मृतक की पहचान बरही केरा टोली निवासी नन्दू उरांव की 50 वर्षीय पत्नी धीरन उरांव के रूप में किया गया। बताया जाता है कि घटना के पूर्व महिला अपने घर से 26 मई 2026 दिन मंगलवार को समय करीब पांच बजे महुआ बीज (डोरी) चुनने निकली थी। इसी क्रम में महिला को हाथी ने कुचला दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना का पता दूसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.