दो दिन में चार डिग्री चढ़ा पारा, 44 तक जाने की आशंका
लखनऊ, मई 17 -- गर्म पछुआ ने दो दिन में दिन का पारा चार डिग्री चढ़ा दिया। पुरवा का जोर थमते ही तापमान बढ़ने लगा है। रविवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री तथा न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई दिन बाद फिर लखनऊ का पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। सोमवार को ही पारा 43 डिग्री तक पहुंचने का पूर्वानुमान है। छुट्टी के बावजूद रविवार को पार्कों से लेकर जू तक की रौनक झुलसा देने वाली धूप के आगे फीकी पड़ गई। सुबह से ही तपिश बढ़ती देखकर ज्यादातर लोग घर से निकले ही नहीं। दोपहर 12 बजे तक शहर का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका था। शुष्क पछुआ के साथ प्रचंड धूप पसीना सोख ले रही थी। जगह-जगह पेड़ की छांव या पुल के नीचे आम का पना, सोडा शिकंजी, लस्सी के ठेलों के आसपास बड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.