सीतापुर, फरवरी 18 -- सिधौली, संवाददाता। जिला प्रशासन की टीम ने बुधवार को महमूदाबाद चौराहे से महमूदाबाद मार्ग पर सड़क के किनारे अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन समय दिया। एसडीएम राखी वर्मा, सीओ कपूर कुमार, नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी रेणुका यादव व पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में महमूदाबाद चौराहे से महमूदाबाद मार्ग पर दुकानदारों व सड़क किनारे निवास कर रहे लोगों से दो दिन अंदर अवैध अतिक्रमण व टीन शेड हटाने के निर्देश दिए गए हैं। ईओ रेणुका यादव ने बताया कि सड़क से 12 मीटर तक लोगों द्वारा सभी प्रकार के अवैध अतिक्रमण को दो दिन के अंदर हटाने के लिए कहा गया है। मार्ग पर 12 मीटर के बाद नाला निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। ईओ रेणुका के मुताबिक अवैध अतिक्रमण न हटवाने पर दो दिन बाद प्रशासन जेसीबी द्वारा अतिक्रमण हटवाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.