नैनीताल, अगस्त 22 -- नैनीताल। सावन शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस बार एकादशी व्रत दो दिन रखा जाएगा। गृहस्थ जीवन का पालन करने वाले शैव संप्रदाय के लोग 23 अगस्त रविवार व वैष्णव संप्रदाय के लोग 24 अगस्त सोमवार को व्रत रखेंगे। पंडित प्रकाश जोशी के अनुसार, एकादशी तिथि 23 अगस्त को सुबह 4:19 बजे शुरू होगी। इस दिन मूल नक्षत्र शाम 5:45 बजे तक रहेगा और चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे। धार्मिक मान्यता के अनुसार पुत्रदा एकादशी का व्रत संतान सुख की कामना के लिए विशेष फलदायी माना जाता है। यह भी पढ़ें- सावन पुत्रदा एकादशी कल, 151 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग यह भी पढ़ें- एकादशी के दिन बेलपत्र तोड़ना चाहिए या नहीं? जानिए शास्त्रीय नियम यह भी पढ़ें- पुत्रदा एकादशी 23 या 24 अगस्त? देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया व्रत का दिन, किस स...