सहरसा, मई 6 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में दो दिन पूर्व हुई आंधी के बाद बारिश से अब भी नगर निगम तहत कई मुख्य सड़क जलजमाव व कीचड़ बना हुआ है। कीचड़ पानी से शहरवासियों को आवागमन में परेशानी हो रही है। हालांकि बुधवार को सुबह से ही आकाश में काले काले बादल छाये रहे। आंधी बारिश की संभावना बनी रही। लेकिन दिन के ग्यारह बजते ही मौसम में अचानक बदलाव हो गया और तीखी धूप निकल गई। जिससे शाम तक लोग उमसभरी गर्मी से परेशान रहे। मौसम विभाग तहत अभी भी आंधी बारिश की संभावना बनी हुई है। बुधवार को 20 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। इधर पूर्व में सोमवार की शाम हुई मुसलाधार बारिश से दो दिनों बाद भी नगर निगम के कई मोहल्ले की सड़क सहित मुख्य सड़क पर कीचड़ पानी जमा रहा। जिस कीचड़ पानी से लोगों‌ को आवाजाही के दौरान काफी दिक्कत हुई। खासकर मोह...