बागेश्वर, अप्रैल 9 -- देवेंद्र पांडेय, बागेश्वर। नगर समेत कांडा और गरुड़ क्षेत्रों में दो दिन बाद इंडेन गैस का वितरण शुरू हुआ, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। गैस आपूर्ति को लेकर पूर्ति विभाग लगातार निगरानी बनाए हुए है। विभिन्न गैस एजेंसियों के माध्यम से कुल 1077 उपभोक्ताओं को सिलेंडर वितरित किए गए। जिला पूर्ति अधिकारी जीबी पांडे ने बताया कि इंडेन गैस सर्विस बागेश्वर द्वारा भागीरथी, पीपलचौक, जोशीगांव, खाकर और दाणोंछीना क्षेत्रों में 235 सिलेंडर भेजे गए। इंडेन गैस सर्विस गरुड़ ने कोठों, बिनखोली, पासतोली, अयारतोली, पूर्वी वज्यूला, सब्जीसेरा, अणा और गैरलेख क्षेत्रों में 294 सिलेंडर वितरित किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...