हापुड़, मार्च 21 -- पिछले दो दिन हापुड़ में रूक-रूककर बारिश होती रही। शनिवार को बारिश का दौर थम गया, लेकिन सुबह अचानक घना कोहरा छा गया। ऐसे में मार्च महीने के अंतिम दिनों में कोहरा देखकर हर कोई हैरान हो गया। इसके चलते वाहन चालकों को सुबह के समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दो मीटर का देखना भी मुश्किल हो गया, ऐसे में लोगों को काफी परेशान होना पड़ा। हालांकि दोपहर में मौसम साफ हो गया था।इस बार मार्च के महीने में मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मार्च की शुरूआत में ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। दोपहर की तल्ख धूप लोगों को परेशान करने लगी थी, ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन दस मार्च के बाद मौसम ने फिर करवट बदली और घना कोहरा छाने लगा। दो दिन तक कोहरा छाने से लोग हैरान हो गए। हालांकि इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.