मुरादाबाद, मार्च 13 -- मुरादाबाद। मार्च के महीने की शुरुआत से ही अप्रैल जैसी पड़ रही गर्मी के चलते लोगों की बढ़ी हैरत के बीच मौसम विभाग की तरफ से राहत भरी संभावना सामने आई है। मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के अनुसार मुरादाबाद समेत पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में पंद्रह और सोलह मार्च को हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार बन रहे हैं। हिमालय क्षेत्र पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पंद्रह मार्च को दोपहर के बाद मौसम करवट बदलेगा। आसमान पर आंशिक तौर से बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश हो सकती है। बूंदाबांदी की वजह से तापमान में मामूली गिरावट आने के आसार हैं, जबकि, सोलह मार्च को आसमान पर अधिकतर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कहीं हल्की और कहीं मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के चलते दिन के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिर...