दो दिन बाद 10 घंटे इंतजार करने पर मिला सिलेंडर
सोनभद्र, मई 21 -- सोनभद्र, संवाददाता। जंग की तपिश का असर रसोई गैस सिलेंडर पर लगातार बरकरार है। रसोई गैस के लिए अब भी लोगों को कड़ी धूप में लंबी-लबी लाइनों में खडे़ होना पड़ रहा है। गुरुवार को भी राबर्ट्सगंज चंडी तिराहे के पास रसोई गैस लेने के लिए लोगों की कतार लगी रही। दो दिन बाद लगभग 10 घंटे के इंतजार के बाद लोगों में सिलेंडर का वितरण किया गया। रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही है। सिलेंडर की किल्लत के कारण लोगों को आए दिन परेशान होना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय पर पिछले तीन दिनों से रसोई गैस सिलेंडर के लिए लोगों को एजेंसियों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। गुरुवार को भी राबर्ट्सगंज चंडी तिराहे के पास स्थित बगीचे में लोगों को रसोई गैस के लिए कतार लगाए देखा गया। गुरुवार की सुबह से ही लोग सिलेंडर लेने के लिए पहुंच गए थे। उपभोक्ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.