दो दिन बाद हो गई जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक की मौत
कन्नौज, मई 10 -- विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खबरिया में घरेलू विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव खबरिया निवासी विनोद राजपूत (50) पुत्र रामस्वरूप ने बीती 8 मई को घरेलू कलह से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें आनन-फानन में छिबरामऊ के एक निजी अस्पताल ले गए, वहां उनका इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान रविवार सुबह विनोद ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। यह भी पढ़ें- गृह कलह में व्यक्ति ने किया विषपान, मौत पत्नी रामबेटी का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार में तीन बेटियां और दो बेटे हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया।परिजनों ने बिना किसी कान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.