दरभंगा, जून 12 -- दरभंगा। मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र स्थित बिठौली जगतपुर घाट किनारे जीवछ नदी में मंगलवार को मिले सड़े-गले शव का पोस्टमार्टम दो दिनों के बाद डीएमसीएच में हुआ। शव सड़ गया था। डाक्टरों ने त्वचा की चोटें, हड्डियों के फ्रैक्चर और जहरीले पदार्थ आदि की जांच की। बताया जाता है अज्ञात शव जीवछ नदी धार में बहकर जगतपुर घाट तक आया। इसके बाद मधुबनी सदर अस्पताल में सड़े-गले शव के पोस्टमार्टम की सुविधा नहीं होने के चलते उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- डीएमसीएच में महिला की मौत यह भी पढ़ें- सोन किनारे मिला अधेड़ का शव, डूबने से मौत की आशंका

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...