दो दिन बाद भी बीघापुर थाने पर नहीं हो सकी प्रभारी की तैनाती
उन्नाव, मई 23 -- बीघापुर। दो दिन बीतने के बाद भी बीघापुर कोतवाली में प्रभारी की तैनाती नहीं हो पाई है। जिससे दरोगा ही कोतवाली को चला रहे हैं। मंगलवार को बीघापुर कोतवाली व अचलगंज थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवकों के साथ हुई लूट की घटना के बाद एडीजी जोन के निर्देश के बाद एसएसपी ने बुधवार को बीघापुर व अचलगंज थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया था। अचलगंज थाना में प्रभारी की तैनाती कर दी थी। लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी बीघापुर में प्रभारी की नियुक्ति नहीं हुई। जिससे पुलिस कर्मियों की मनमानी बढ़ गई है। छोटे विवादों में थाने पहुंचने वाले लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। यह भी पढ़ें- दोपहर में चार लूट, शाम तक कप्तान अनजान नगर पंचायत में भी नशेबाजों की धमा चौकड़ी बढ़ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.