दो दिन बाद भी नहीं बदला जा सका आंधी में टूटा पोल
कौशाम्बी, मई 30 -- विद्युत उपकेंद्र कूरामुरीदन के पइंसा व मजरा मोगला में आंधी के दौरान विद्युत पोल टूटने से बिजली आपूर्ति ठप है। विभागीय जिम्मेदार हैं कि टूटे पोल को बदलना तो दूर देखने तक नहीं जा सके। बिजली आपूर्ति न मिलने से ग्रामीणों को अंधेरे में तो रहना ही पड़ रहा है घरों में लगे सबमर्सिबल न चलने से बूंद-बूंद पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा है। पइंसा गांव को दी जाने वाले विद्युत आपूर्ति करने वाले विद्युत पोल शुक्रवार की भोर आंधी के दौरान टूटकर गिर गया है। इसकी सूचना ग्राम प्रधान रियाज अहमद ने उपकेंद्र के जिम्मेदारों को सुबह होने पर दिया। यह भी पढ़ें- दो बिजली पोलों के लिए तीन दिन से अंधेरे में आटा दो दिन बीत जाने के बाद भी विभाग द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने से जहां ग्रामीणों को अंधेरे में जीवन य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.