प्रयागराज, नवम्बर 29 -- प्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित केंद्रों की सूची दो दिन बाद भी जारी नहीं हो सकी है। सचिव भगवती सिंह की ओर से एक नवंबर को जारी समय सारिणी के अनुसार जिलाधिकारी की ओर से गठित तहसील स्तरीय समिति के जरिए प्रमाणित / अपडेट कराई गई विद्यालयों की आधारभूत सूचनाओं के आधार पर ऑनलाइन प्रविधि से चयनित परीक्षा केन्द्रों (विद्यालय छात्र आवंटन सहित) की सूची 27 नवंबर को सार्वजनिक होनी थी। लेकिन दो दिन बीतने के बावजूद सूची तैयार नहीं हो सकी है। 2025 की बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन 7,657 केंद्र तय किए थे। हालांकि आपत्तियों के निस्तारण के बाद 8140 स्कूलों को केंद्र बनाया गया था। 2024 में 7864 ऑनलाइन केंद्र बनाए गए थे लेकिन बाद में यह संख्या बढ़कर 8265 हो गई थी।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.