दो दिन बाद भी गोली कांड का नहीं मिला सुराग
आरा, मई 23 -- सहार, संवाद सूत्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के सहार बस पड़ाव पर गुरुवार की शाम अपराधियों की ओर से शृंगार दुकानदार को निशाना बनाकर गोली चलाये जाने के मामले में 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस को अपराधियों का कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। घटना के बाद से पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी है और अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। बताया जाता है कि बाइक सवार चार अपराधियों ने दुकान पर पहुंचकर दुकानदार रवि कुमार को निशाना बनाते हुए गोली चलाई थी। हालांकि गोली लक्ष्य से चूक गई थी और दीवार से का टकरायी थी। इससे दुकानदार बाल-बाल बच गया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मुख्य सड़क होते हुए प्रखंड मुख्यालय कि ओर फरार हो गए थे। पुलिस ने मौके से एक खोखा भी बरामद किया था। शरेआम हुई गोलीबारी की इस घटना के बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.