जहानाबाद, अप्रैल 30 -- करपी, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के नरगा गांव स्थित बधार में अमृत सरोवर के समीप सोमवार की रात करीब 10 बजे बरामद अज्ञात युवक के शव की पहचान दो दिन बीत जाने के बाद भी नहीं हो सकी है। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही करपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस द्वारा शव की पहचान के लिए आसपास के गांवों में पूछताछ, सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों का सहारा लिया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। थाना अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे सदर अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार 72 घंटे तक शव की पहचान का इंतजार किया जाएगा। यदि इस अवधि में पहचान नहीं हो पाती है, तो व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.