बागपत, मार्च 15 -- टीकरी कस्बा निवासी यूपी पुलिस के कांस्टेबल नितिन वत्स का दो दिन बाद बिजनौर के बैराज घाट पर शव मिला। सूचना मिलने पर परिजन बिजनौर के लिए रवाना हुए। गांव में कांस्टेबल का अंतिम संस्कार किया जाएगा। टीकरी कस्बा निवासी सचिन उर्फ अशु वत्स ने बताया कि उसका छोटा भाई नितिन वत्स 2016 यूपी पुलिस में कांस्टेबल पद पर भर्ती हुआ था। अब कांस्टेबल नितिन वत्स बिजनौर पुलिस के अभियोजन कार्यालय में तैनात था। नितिन की बाइक 12 मार्च को बैराज घाट के पास खड़ी मिली थी। जिस पर उसकी पत्नी रेणु ने वहीं थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई है। जिसके बाद गंगनहर में गोताखोर तलाश कर रहे थे। शनिवार को दोपहर में गोताखोरों को नितिन का शव बैराज घाट से मिला। सूचना मिलने पर टीकरी कस्बे से नितिन के परिजन बिजनौर के पहुंचे। नितिन के पिता का करीब 3 साल पूर्व निधन हो चुका है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.