संवाददाता, सितम्बर 1 -- UP News: धर्मनगरी चित्रकूट में दो दिन पहले प्रलयकारी बाढ़ से तबाह लोगों के जख्म अभी भर भी नहीं पाए कि रविवार रात हुई जोरदार बारिश से मंदाकिनी हिलोरे मारते हुए फिर खतरे के निशान को पार कर गई। लाल निशान से करीब दो मीटर ऊपर जलस्तर पहुंचते ही यूपी-एमपी प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आया और आनन-फानन निचले इलाकों को खाली कराया गया। मंदाकिनी नदी दो दिन पहले इस कदर उफनाई थी कि अब तक सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब साढ़े आठ मीटर ऊपर पहुंच गया था। रविवार शाम जब मंदाकिनी खतरे के निशान से नीचे पहुंची तो लोगों ने कुछ राहत महसूस की और सभी लोग अपने-अपने डूबे मकानों की स्थिति देखने पहुंचे। साफ-सफाई शुरू की और मलबा हटाने के साथ बर्बाद सामानों को निकाला। बाढ़ प्रभावितों के जख्म शायद कुछ भर पाते, इसके पहले ही रविवार रात ...