आजमगढ़, दिसम्बर 30 -- आजमगढ़, संवाददाता। आसमान में जमे बादलों के छटते ही दो दिन बाद मंगलवार को धूप निकलने से लोगों के चेहरे खिल गए। हाड़ कंपाती गलन से ठिठुर रहे लोगों को दिन में राहत मिली। हालांकि शाम होते ही कोहरा शुरू हो गया। इसके साथ सर्द हवा ने ठंड का असर बढ़ा दिया। सप्ताह से पड़ रही कड़कड़ाती ठंड से इंसान से लेकर पशु-पक्षी तक बेहाल हैं। मंगलवार को अधिकतम पारा 16 डिग्री पर जहां बरकार रहा, वहीं न्यूनतम तापमान एक डिग्री लुढ़ककर आठ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तीन दिनों से आसमान में बादल छाए हुए थे। गलन भी चरम पर थी। जिसके चलते लोगों की हालत खराब हो गई थी। ठंड से लोग ठिठुर रहे थे। कोहरा का असर नहीं था, लेकिन पूरे दिन धुंध छाई रहती थी। दो दिनों से लोग सूर्य के दर्शन के लिए लोग तरस गए थे। धुंध की वजह से रात से लेकर भोर तक सड़कों पर वाहनों की रफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.