नई दिल्ली, मार्च 12 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में असामान्य गर्मी का दौर जारी है और तापमान लगातार 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को इसमें राहत मिल सकती है। साथ ही रविवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 14 से 16 मार्च के बीच पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली-एनसीआर में आंशिक बादल, हल्की बारिश हो सकती है। इसके चलते तापमान में थोड़ी गिरावट आने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल अगले दो दिनों तक हल्की गर्मी बनी रह सकती है, लेकिन 15 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस बीच 30...