रविन्द्र थलवाल, अप्रैल 12 -- Delhi-Dehadun Expressway: देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे के शुरू होने से दोनों शहरों के बीच की दूरी अब घंटों के बजाय मिनटों में मापी जा रही है। इस सफर में आपकी गाड़ी का प्रकार यह तय करेगा कि आप कितनी जल्दी अपनी मंजिल तक पहुंचेंगे। एक्सप्रेस-वे पर प्राइवेट और कॉमर्शियल वाहनों के बीच यात्रा के समय में स्पष्ट अंतर रहेगा। नियमों के अनुसार, एक्सप्रेस-वे पर प्राइवेट कारों के लिए अधिकतम गति सीमा 100 किमी प्रति घंटा निर्धारित की गई है। वहीं, कॉमर्शियल कारों में स्पीड गवर्नर लगे होने के कारण वे 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ज्यादा नहीं दौड़ सकतीं। ऐसे में स्वाभाविक है कि कॉमर्शियल कारों से पहले प्राइवेट कारें दिल्ली पहुंचेंगी। रफ्तार का गणित ऐसे समझिए यदि एक प्राइवेट कार औसत 90 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलती है, तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.