नैनीताल, मई 12 -- नैनीताल। नगर पालिका परिषद नैनीताल की ओर से डीएसए पार्किंग की निविदा प्रक्रिया के तहत मंगलवार को पालिकाध्यक्ष कार्यालय में टेक्निकल बिड खोली गई। पार्किंग का बेस अमाउंट 4 करोड़ 25 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। पालिका प्रशासन के अनुसार निविदा प्रक्रिया में कुल चार लोगों ने आवेदन किया है। टेक्निकल बिड खुलने के बाद अब दस्तावेजों का परीक्षण और मूल्यांकन किया जा रहा है। जो निविदादाता तकनीकी परीक्षण में पात्र पाए जाएंगे, उनकी फाइनेंशियल बिड दो दिन बाद खोली जाएगी। पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा ने बताया कि टेक्निकल बिड खोलने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और आवेदनों का परीक्षण जारी है। पात्र निविदादाताओं की फाइनेंशियल बिड निर्धारित तिथि पर खोली जाएगी। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, कर अधीक्षक दीपेंद्र बामोला, लेखाकार स...