दो दिन बाद खुली थी चारधाम यात्रा, सुबह-सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग भूस्खलन से बंद- VIDEO
देहरादून, जुलाई 30 -- Char Dham Yatra: उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। चारधाम यात्रा पर एहतियातन दो दिन की रोक लगाई गई थी, लेकिन आज सुबह 6 बजे से यात्रा शुरू हो गई है। यात्रा शुरू होने के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग भारी बारिश और भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। अधिकारियों ने मार्ग को फिर से खोलने के लिए बहाली कार्य शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने आज के लिए 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। केदारनाथ धाम रुद्रप्रयाग जिला में स्थित है। जिला मजिस्ट्रेट विशाल मिश्रा ने बताया कि प्रभावित केदारनाथ राजमार्ग के हिस्सों का निरीक्षण कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को जल्द से जल्द संपर्क बहाल करने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बारिश का रौद्र रूप, गंगा चेतावनी निशान पर;बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलनकेदारनाथ पैदल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.