गौरीगंज, जनवरी 7 -- अमेठी। संवाददाता लगातार दो दिनों तक शीतलहर और घने कोहरे से जूझ रहे जिले के लोगों को बुधवार को कुछ राहत मिली। सुबह से ही आसमान साफ रहा और दिन में धूप निकलने से ठंड का असर कुछ कम महसूस किया गया। हालांकि ठंडी हवाएं चलती रहीं, लेकिन धूप के कारण आम जनजीवन में सुधार देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले दो दिनों की तुलना में थोड़ा अधिक रहा। बुधवार को शीतलहर की तीव्रता में कमी दर्ज की गई। जिससे बाजारों में चहल-पहल बढ़ी और लोग धूप का आनंद लेते नजर आए। हालांकि सुबह और शाम के समय ठंड अब भी लोगों को परेशान कर रही है। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा और इसमें बहुत अधिक बदलाव नहीं आया है। जिसके चलते रात के समय गलन बनी हुई है। ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.