औरैया, जनवरी 5 -- लगातार दो दिन अवकाश के बाद सोमवार को पचास शैय्या जिला अस्पताल खुलते ही मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कड़ाके की सर्दी के चलते सबसे ज्यादा मरीज सर्दी जुकाम, खांसी, बुखार और सांस से जुड़ी शिकायतों को लेकर ओपीडी में पहुंचे। सुबह से ही पर्चा काउंटर पर लंबी कतारें लग गईं। पचास शैय्या जिला अस्पताल की ओपीडी में दिन भर मरीजों की आवाजाही बनी रही। चिकित्सकों के अनुसार सामान्य दिनों की तुलना में मरीजों की संख्या में डेढ़ से दो गुना तक बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे अधिक मरीज मेडिसिन और चेस्ट रोग के पहुंचे। बच्चों में सर्दी-जुकाम और बुखार की शिकायतें अधिक रहीं, जबकि बुजुर्ग जोड़ों के दर्द और सांस की तकलीफ से परेशान नजर आए। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक सोमवार को ओपीडी में सैकड़ों मरीजों का पंजीकरण किया गया। दवा काउंटर और जांच कक्षों पर भीड़ के चलते मर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.