मुजफ्फर नगर, जनवरी 15 -- अत्यधिक ठंड और सुबह कोहरे को देखते हुए जनपद के स्कूलों में दो दिन का अवकाश फिर बढ़ाया गया है। बीएसए ने पत्र जारी कर 16 व 17 जनवरी को आठवीं तक की कक्षाएं सभी बोर्ड के विद्यालयों में बंद करने के आदेश दिए हैं, लेकिन परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों को पहुंचने के निर्देश है। बीएसए मुजफ्फरनगर संदीप कुमार ने गुरुवार की शाम छुट्टी का नया आदेश जारी किया है, जिसमें अवगत कराया है कि जिले में कक्षा आठवीं तक के सभी विद्यालय 16 जनवरी व 17 जनवरी को भी बंद रहेंगे। सभी बोर्ड के विद्यालयों में यह आदेश जारी रहेगा। हालांकि परिषदीय स्कूलों में 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश था, जो 16 को खत्म हो रहा था। अब 17 जनवरी तक बच्चों के लिए कक्षाएं बंद रहेंगी। बीएसए ने यह भी बताया कि सभी विद्यालयों में शिक्षकों को स्कूल पहुंचना है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.