वाराणसी, जनवरी 25 -- वाराणसी। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर की ओपीडी रविवार और सोमवार को बंद रहेगी। रविवार को सामान्य तौर पर ओपीडी नहीं होती है और सोमवार को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में बंद रहेगी। इस दौरान इलेक्टिव ओटी भी प्रभावित रहेगी। हालांकि इमरजेंसी सेवा 24 घंटे मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...