बांका, मार्च 5 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के पौकरी पंचायत स्थित बाटो गांव के समीप बदुआ नदी में बुधवार की सुबह एक किशोरी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। शव की पहचान बाटो गांव के रविंद्र दास की 15 वर्षीय पुत्री वर्षा कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद सहित अन्य पुलिस बल घटनास्थल पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है। साथ ही इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोरी के शरीर पर कहीं कोई जख्म भी नहीं मिला। बताया कि घटना के दो दिन पूर्व पिता रविंद्र दास ने पुत्री वर्षा के लापता होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही थी। मृतका के दादा शिव दास, पिता रविंद्र दास सहित अन्य परिजनों ने बताया कि होली क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.